चार साल पहले अपना पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने वाले दुबई में एक 13 वर्षीय भारतीय लड़का एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक भी है। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है। केरल छात्र आदित्य राजेश केवल नौ वर्ष का था जब उसने अपना पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया और अब लोगों को वेबसाइट डिजाइन भी कर रहा है।
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य ने कंप्यूटर का इस्तेमाल तभी से करना शुरू कर दिया था, जब वह पांच साल का था। अंतत: 13 साल की उम्र में तकनीक के जादूगर आदित्य ने अपनी कंपनी ‘ट्रिनेट सॉल्यूशंस’ की शुरुआत की। ट्रिनेट के कुल तीन कर्मचारी हैं, जो आदित्य के स्कूल के मित्र व छात्र हैं।
आदित्य ने दुबई के अंग्रेजी दैनिक को बताया, ‘मेरा जन्म केरल के थिरूविला में हुआ था और जब मैं पांच साल का था तो मेरा परिवार यहां आ गया। पहली बार मेरे पिता ने मुझे बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह बच्चों के लिए एक वेबसाइट है, जहां छोटी उम्र के छात्र टाइपिंग सीख सकते हैं।