फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: सीरिया में सेना की बस पर हमले में 13 सैनिकों की मौत, आईएस के स्लीपर सेल पर संदेह

Tue, 21 Jun 2022 02:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दमिश्क।

सार

बस पर घात लगाकर मशीनगन से गोलीबारी की गई या यह किसी मिसाइल या सड़क पर किए गए बम धमाके का शिकार हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी सीरिया में सोमवार को सेना की एक बस पर किए गए हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गये। सीरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक यह हमला रक्का प्रांत में किया गया, जो कभी ‘इस्लामिक स्टेट’ के कब्जे में था। 

विज्ञापन


खबर में यह नहीं बताया गया है कि बस पर घात लगाकर मशीनगन से गोलीबारी की गई या यह किसी मिसाइल या सड़क पर किए गए बम धमाके का शिकार हुई। हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संकेत मिले हैं कि हमले के पीछे आईएस का हाथ हो सकता है। वर्ष 2014 में रक्का शहर वास्तव में आतंकवादियों की राजधानी रह चुकी है, लेकिन 2019 में आईएस हार गया। 

हालांकि उसके ‘स्लीपर सेल’ अब भी सक्रिय हैं और घातक हमले कर रहे हैं। आईएस के आतंकियों ने इससे पहले पिछले कुछ महीनों के दौरान इस तरह के कई हमले किए हैं, जिसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाई या घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें