फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: सैन्य काफिले को बनाया गया निशाना; 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल

Sat, 28 Jun 2025 02:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए। मामले से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आत्मघाती बम विस्फोट अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ।
विज्ञापन
Bomb Blast - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से भिड़ा दिया।

विज्ञापन


विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर करवा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के निशाने पर रहता है।

सैन्य गतिविधियों के कारण कर्फ्यू लगा था
सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय इलाके में चल रही सैन्य गतिविधियों के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था। विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब के एक उप-गुट हाफिज गुल बहादुर समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें