फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियतनाम में बस पलटने से 13 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Jul 2020 07:02 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वियतनाम में रविवार को एक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे के नीचे पलट गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी के मुताबिक बस में सवार 40 लोग डोंग होइ हाई स्कूल के एलुमनाई थे और ग्रेजुएशन के 30 साल पूरे होने पर री-यूनियन ट्रिप पर जा रहे थे।

विज्ञापन

 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब ड्राइवर बस को एक मोड़ पर घूमाने की कोशिश कर रहा था। बस में सवार लोगों ने बताया कि जब गाड़ी हाइवे पर थी, तो उन्हें लगा कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वियतनाम में सड़क हादसे का कोई नया मामला नहीं है. यहां पिछले 6 महीनों में सड़क हादसे में करीब 3200 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें