फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआई ने कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए डीसीजीआई से मांगी अनुमति

Sun, 26 Jul 2020 03:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना प्रसार के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने टीके के मनुष्य पर क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे और तीसरे चरण के लिए भारत के औषधी महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविड-19 के वैक्सीन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित टीके के उत्पादन के लिहाज से आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुणे स्थित दवा कंपनी एसआईआई ने शुक्रवार को डीसीजीआई को आवेदन दिया है और ‘कोविडशील्ड’ नामक टीके के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी है।

आवेदन के मुताबिक, वह स्वस्थ भारतीय वयस्कों में ‘कोविडशील्ड’ की सुरक्षा और प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित होने का पता लगाने के लिए बिना क्रम के (रैंडमाइज्ड) नियंत्रित अध्ययन करेगी जो ऑब्जर्वर-ब्लाइंड होगा यानी जिस पर परीक्षण हो रहा है और जो कर रहा है, दोनों को नहीं पता होगा कि क्या दवा दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि 'अध्ययन में 18 साल से अधिक उम्र के करीब 1600 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।’
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि ब्रिटेन में पांच परीक्षण स्थलों पर टीके के पहले दो चरण के परीक्षण के परिणाम दिखाते हैं कि इसका स्वीकार्य स्तर का सुरक्षा प्रोफाइल है। टीकों की डोज के उत्पादन और बिक्री के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी एसआईआई ने टीका लाने के लिए ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी में जेनेर इंस्टीट्यूट (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी) द्वारा विकसित टीके के उत्पादन के लिए करार किया है।

आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी के संबंध में एसआईआई के सीईओ अडार पूनावाला ने कहा था कि ‘एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किये जा रहे कोविड-19 के टीके की एक अरब खुराक के उत्पादन और आपूर्ति के लिए आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की है।’

उन्होंने कहा था कि ये टीके भारत और दुनिया के मध्यम तथा अल्प आय वाले देशों के लिए होंगे। कंपनी ने अगस्त में भारत में मनुष्य पर दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना बनाई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने बीते सोमवार को टीके को लेकर संतोषजनक प्रगति की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें