भारत समेत 13 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में कोरोना वायरस पर गलत जानकारी से निपटने के लिए तथ्य आधारित सामग्री का प्रचार करने के मकसद से नई पहल शुरू की है। 130 से अधिक देश इस पहल का समर्थन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के अलावा दुनिया घृणा फैलाने वाले भाषणों, हानिकारक स्वास्थ्य सलाहों और भ्रामक सूचना का खतरनाक विस्फोट भी देख रही है। हम महामारी से संबंधित झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से हुए नुकसान को लेकर भी चिंतित हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के मद्देनजर उसके न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में 31 जुलाई तक घर से काम करने की व्यवस्था जारी रहेगी। राजनयिकों, कर्मियों और पत्रकारों कार्यालय के परिसरों को चार चरणों में खोला जाएगा।