फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान

Thu, 14 Jan 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
bangladesh army - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इस वर्ष होने वाली गणतंत्र दिवस परेड एक नया इतिहास लिखने जा रही है। इस परेड़ में पहली बार बांग्लादेश के जवान भी राजपथ पर मार्च करने जा रहे हैं। बता दें कि भारत इस साल को वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है।

विज्ञापन


वहीं, पड़ोसी बांग्लादेश इस वर्ष को अपनी आजादी के 50वें साल के रूप में मना रहा है। दोनों देशों ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए राजपथ पर साथ मिलकर मार्च करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए इस दल को भारतीय वायु सेना के विमान सी-17 एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाया गया है।

इस मौके पर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, हम एकसाथ मिलकर लड़ेंगे और एकसाथ मार्च करेंगे। सेना ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती की स्वर्ण जयंती का यह 50वां साल है, जिसे दोनों राष्ट्र साथ मिलकर इसे मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें