फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में पत्थर खदान ढहने से 12 लोग जिंदा दफन, कुल 22 की मौत

Wed, 09 Sep 2020 03:29 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के जियारत घर पर्वतीय इलाके में सोमवार रात को संगमरमर पत्थर की एक खदान की छह यूनिट ढह जाने से लुढ़ककर गिरे विशालकाय बोल्डरों के नीचे दबकर 12 लोग जिंदा दफन हो गए, जबकि 10 अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा खैबर पख्तूनवा की राजधानी पेशावर से करीब 85 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान सीमा के करीब मोहम्मद जिले के सफी कस्बे में हुआ। घायलों  का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कई की हालत गंभीर है। मृतकों में ज्यादातर मजदूर हैं।
विज्ञापन



मोहम्मद जिले के पुलिस चीफ मोहम्मद तारिक हबीब ने मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की संभावना जताई है। बचाव अभियान जारी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें