फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिपींस: विनाशकारी तूफान से अब तक 31 लोगों की मौत, तीन लाख से ज्यादा लोग हुए बेघर

Sat, 18 Dec 2021 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के कारण कई लोग पेड़ गिरने से मारे गए जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। इनका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। तूफान में भयंकर हवाओं के कारण बिजली व संचार सेवाएं ठप्प होने से राहत सेवा पहुंचाने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
फिलिपींस में तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और पूरे प्रांतों में बिजली व संचार बाधित हो गया। सबसे अधिक विनाश मध्य फिलीपींस में हुआ। यहां एहतियाती कदमों के तहत करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि तूफान गुरुवार को देश के दक्षिण-पूर्वी तट से टकराया और यह थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन फिर भी उसकी गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, जिससे मध्य फिलिपींस में हालात बिगड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को यह दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ रहा है

इस तूफान के दौरान 195 किलोमीटर (121 मील) प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इनकी अधिकतम रफ्तार 270 किलोमीटर (168 मील) प्रतिघंटे दर्ज की गई। हाल ही के वर्षों में दक्षिण पूर्व एशियाई द्वीप समूह के भीतर यह सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में बिजली और सेलफोन के कनेक्शन भी बंद हो गए।
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि इस आपदा में 31 लोग मारे जा चुके हैं। कई लोग पेड़ गिरने से मारे गए जबकि कई लोग इस तूफान में अभी भी लापता हैं। इनका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। तूफान में भयंकर हवाओं के कारण बिजली व संचार सेवाएं ठप्प होने से राहत सेवा पहुंचाने में भी देरी हो रही है। गवर्नर अर्लीन बेग-आओ ने बताया कि करीब 1,80,000 का द्वीप पर जमीन इस तूफान में समतल हो गई है।

कई घरों की छतें उड़ीं
राय नामक तूफान के दौरान कई घरों की छतें उड़ गई है अथवा क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई घरों में छतें टिन की चादरों के मलबे से घिर चुकी हैं। यहां कोई आश्रय स्थल नहीं बचा है। यहां तक कि चर्च, व्यायामशाला, स्कूल और सार्वजनिक बाजार भी बिखर गए हैं। दीनागट क्षेत्र के कुछ अस्पताल तक भारी क्षति के कारण नहीं खुल पा रहे हैं। क्षेत्र के करीब 95 फीसदी घरों में छत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें