फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया के होटल में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत, 56 घायल

Sat, 13 Jul 2019 02:17 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोमालिया में आतंकी हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिणी सोमालिया के एक होटल में आतंकवादी संगठन 'अल शबाब' के एक आत्मघाती विस्फोट और बंदूक हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 56 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद अब्दीवेली ने कहा, "सुरक्षा बलों ने हालात काबू में कर लिए हैं और अंतिम आतंकवादी मारा गया है।" 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "होटल में लोगों के शव और घायल लोग हैं। हम हताहतों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बता सकते, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि अभी तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 56 से अधिक लोग घायल हुए हैं।" अधिकारी ने कहा, "हमें लगता है... हमले में चार बंदूकधारी शामिल थे और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।" 

प्राधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में शुक्रवार को विस्फोटकों से भरा वाहन घुसा दिया जिसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए। प्रत्यक्षदर्शी हुसैन मुक्तर ने कहा, "विस्फोट बहुत भीषण था।"
विज्ञापन


अलकायदा से जुड़े आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वह पहले भी कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारे गए लोगों में एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, उसका पति और एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है।

इस संबंध में एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अहमद फरहान ने कहा, "स्थानीय पत्रकार मोहम्मद सहल के संबंधियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है और मुझे पता चला है कि सामाजिक कार्यकर्ता हुदान नालेयेह तथा उनके पति की भी इस विस्फोट में मौत हो गई है।" सोमाली पत्रकार संघ एसजेएस ने पत्रकार की मौत की पुष्टि की है। कई सूत्रों के अनुसार आगामी क्षेत्रीय चुनाव के मद्देनजर होटल में कई नेता और कारोबारी ठहरे हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें