फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक के कर्बला के बाहर विस्फोट में 12 की मौत, पांच घायल

Sat, 21 Sep 2019 08:50 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बगदाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
इराक के पवित्र शहर कर्बला के बाहर यात्रियों से भरी एक मिनीबस में किए गए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इराक के सुरक्षा अधिकारियों और सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इराक में 2017 में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट की हार की घोषणा के बाद से यह आम नागरिकों पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है। समूह के स्लीपर सेल अब भी चरमपंथ फैला रहे हैं और देश भर में छिट-पुट हमलों को अंजाम देते रहते हैं।

यह विस्फोट शुक्रवार की रात हुआ जब बस कर्बला से करीब 10 किलोमीटर दूर इराकी सेना की चौकी से गुजर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले एक यात्री बस से उतर गया लेकिन एक सीट के नीचे वह विस्फोटकों से भरा हुआ बैग छोड़ गया।
विज्ञापन


इसके बाद बस के चौकी पहुचंने पर रिमोट के जरिए धमाका किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद बस में लगी आग के चलते मरने वाले सभी आम नागरिक थे। सभी अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर ये जानकारियां दीं।

इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। यह हमला शिया मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले दो अहम धार्मिक अवसरों अशूरा और अराबीन के बीच की पवित्र अवधि के दौरान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें