फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक : आत्मघाती हमले में मारे गए शिया मौलवी के 11 समर्थक

Sat, 14 Dec 2019 01:47 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इराक में शिया मौलवी मोत्तदा सदर के कट्टर समर्थक और वफादार 11 लड़ाके एक आत्मघाती हमले में मारे गए हैं। इसे लेकर इराक और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है। इराक की सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहला हमला बृहस्पतिवार की शाम दक्षिण-पश्चिम समारा में थारतर झील के निकट हुआ। यह इलाका लंबे समय से सुन्नी जिहादियों का गढ़ रहा है। 

विज्ञापन


सेना ने बताया कि इस आत्मघाती हमले में सात लड़ाकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जबकि इस हमले के ठीक बाद इसी स्थान पर एक कार विस्फोट भी हुआ। इस हमले में भी चार अन्य लड़ाकों की मौत हो गई। फिलहाल इन हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने भी नहीं ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें