फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अपहरण के बाद 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Jan 2021 02:28 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद कम से कम 11 कोयला खनिकों की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पुलिस के हवाले से कहा कि अपने काम पर जा रहे इन खनिकों का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और माछ इलाके में पास की पहाड़ियों पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार इनमें से छह खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पांच अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस घटना की निंदा की है और संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें