फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: हाइफा में चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

 Israeli: इस्राइल के उत्तरी शहर हाइफा में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस्राइल का झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी इस्राइल के शहर हाइफा में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि हमलावर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि वह चाकूबाजी की इस घटना को एक आतंकवादी हमला मान रहे हैं। एक सुरक्षा गार्ड और एक नागरिक ने मिलकर उस हमलावर को मार गिराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमलावर इस्राइल का एक अरब नागरिक था, जो कुछ समय विदेश में रहने के बाद हाल ही में इस्राइल लौटा था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब गाजा में संघर्ष विराम को लेकर क्षेत्रीय तनाव चरम पर है। आतंकवादी समूह हमास ने हमले की प्रशंसा की, लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने से परहेज किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें