विद्या बालन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कैरियर की स्थापना की है और कई पुरस्कार प्राप्त किये है जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच स्क्रीन पुरस्कार शामिल हैं, और 2014 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह मजबूत चित्रण के लिए जानी जाती हैं।