भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने चोट से उबरते हुए करीब एक महीने बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की। एक महीने मैदान से दूर रहे कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन पर 62 रन बनाए थे। आपको बता दें कि आरसीबी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लंबे अंतराल के बाद जब कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तो वो थोड़ा थक गए। जिस दर्द को उन्होंने इंस्टाग्राम पर जाहिर किया।
कोहली ने इंस्टग्राम पर एक अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि " छुट्टी के दिन आईपीएल मैच देखना हमेशा ही अच्छा अनुभव होता है। एक महीने के बाद खेलने के कारण शरीर दर्द कर रहा है। जिससे उबर रहा हूं।"
गौरतलब है कि रांची में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कोहली को कंधे में चोट लग गई थी। जिसके कारण वे अंतिम टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे। वहीं आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी टीम से बाहर थे।
An off day and watching the ipl games is always a good feeling. Recovering from soreness of playing after a month 😒🙈😃
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 15, 2017 at 5:13am PDT