टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के लिए बधाई दी। शास्त्री ने ट्विटर पर पीएम के लिए अपने चिर-परिचित अंदाज में संदेश लिखा।
रवि शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जोड़ी के तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा कि यूपी में भाजपा ने 'ट्रेसर बुलेट' की रफ्तार से 300 का आंकड़ा पार किया। गौरतलब है कि यूपी में भाजपा को 403 में 324 सीटों पर जीत मिली है।
Congratulations @BJP4India on the landslide win in UP. The pair of PM @narendramodi & @AmitShah went past 300-mark like a #TracerBullet
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 16, 2017
रवि शास्त्री कमेंट्री के दौरान अपने वनलाइनर्स के लिए जाने जाते हैं। 'ट्रेसर बुलेट' का इस्तेमाल वो गोली की रफ्तार से बाउंड्री पर करने वाले शॉट्स के लिए करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी रवि शास्त्री की बधाई को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया कि अंत में लोकतंत्र ही असली विजेता है।
Thank you. UP polls did not quite go down to the wire. But, at the end of the day democracy is indeed the real winner! :) https://t.co/suoTqZtXit
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2017