फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: BCCI को मिले 16347 करोड़, ललित मोदी बोले- ये तो बहुत कम

Mon, 04 Sep 2017 05:46 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
ललित
विज्ञापन
आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी के बाद ललित मोदी ने मीडिया राइट्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नीलामी में मिली यह रकम कम है। मोदी ने कहा कि स्टार इंडिया को मीडिया राइट्स अधिकार दिए गए हैं पर आईपीएल की लोकप्रियता के आधार पर यह रकम कम लग रही है। मोदी ने कहा कि पिछले दस साल के प्रसारण के बाद मुझे लगा कि रकम ज्यादा आएगी लेकिन यह कम है। उल्लेखनीय है कि 2009 में सोनी ने आईपीएल के प्रसारण अधिकारों को नौ साल के लिए 1.63 अरब डॉलर में खरीदे थे।  
विज्ञापन


स्टार इंडिया ने अगले 5 साल के लिए सर्वाधिक 16347 करोड़ रुपए की बोली लगाकर मीडिया राइट्स अपने नाम किए हैं। मोदी का कहना है कि पिछले दस साल के सफल प्रसारण के बाद मुझे उम्मीद थी कि ये रकम काफी ज्यादा आएगी।  So #StarSports wins global rights for @IPL I would've hoped a larger figure Deserved greater value after 10yrs of success #IPLMediaRights pic.twitter.com/F5Gw0lVZ4b — Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) September 4, 2017 उन्होंने कहा कि आईपीएल अब देश में काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसने दस सालों में ही क्रिकेट को वह मुकाम दे दिया, जो 25 सालों के बाद मिलता है। आईपीएल को कामयाब करने में ललित मोदी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आईपीएल की अपार लोकप्रियता के बाद कहा जा सकता है कि अप्रैल-मई के माह में भारत में सिर्फ आईपीएल ही सबसे चर्चित नाम है। यहां तक कि इन दिनों बॉलीवुड का जादू भी फीका पड़ जाता है। 

मोदी ने कहा कि वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल की स्पांसरशिप के लिए करीब 34 करोड़ डॉलर खर्च किए। 2012 के दौरान मिली स्पांसरशिप से यह रकम 454 फीसदी ज्यादा है।  #Vivo paid #IPL title sponsorship rights (2018-22) for approx $341million, a 454% increase over the price paid for the same rights in 2012 pic.twitter.com/VMacMoaYlb — Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) September 4, 2017 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें