शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव में कल्लू नापित (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह बीती रात खाना खाने के बद अपने कमरे में चला गया था, सुबह परिजन उठे तो कल्लू ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे तोड़ते हुए अंदर पहुंचे। इस दौरान उन्हें कल्लू का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचा। पुलिस का कहना है कि कल्लू ने फांसी क्यों लगाई अब तक यह साफ नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से घटना का लेकर पूछताछ की जा रही है।