फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पूजा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे आदिवासी, हावड़ा-कोलकाता में लगा जाम

Fri, 23 Sep 2022 04:11 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: पश्चिम मेदनीपुर के आदिवासी संगठन भारत जकात मांझी परगना महल के नेतृत्व में ये आदिवासी धार्मिक पूजा के अपने अधिकार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पुरुलिया की अयोध्या हिल उनके देवता मारनबुरु की पूजा का स्थान है...
विज्ञापन
West bengal- Tribals protest - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा शहर शुक्रवार सुहब आदिवासी समाज के लोगों के आंदोलन के चलते लगभग थम सा गया। आंदोलन में चल रहे लोगों ने गाड़ी तो क्या किसी इंसान को भी सड़क तक पार नहीं करने दी। इस कारण हावड़ा और कोलकाता में जाम लगने से सुबह लोगों को ऑफिस पहुंचने में भारी दिक्कत हुई।

आदिवासी समाज के लोग हाथों में पारंपरिक हथियार और तीर धनुष के साथ आंदोलन में शामिल हुए। जब आदिवासियों की रैली हावड़ा ब्रिज से निकली तो इस दौरान पूरे हावड़ा ब्रिज पर जाम लग गया। उनका आंदोलन हावड़ा से होते हुए कोलकाता पहुंचा। एमजी रोड, सेंट्रल एवेन्यू, नॉर्थ कोलकाता की ओर बेंटिक स्ट्रीट, गणेशचंद्र एवेन्यू, धर्मतला लगभग पूरा सेंट्रल कोलकाता में आदिवासियों की रैली से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम मेदनीपुर के आदिवासी संगठन भारत जकात मांझी परगना महल के नेतृत्व में ये आदिवासी धार्मिक पूजा के अपने अधिकार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पुरुलिया की अयोध्या हिल उनके देवता मारनबुरु की पूजा का स्थान है। आरोप है कि वहां के धार्मिक स्थल को तोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार की सुबह हावड़ा से आदिवासियों ने अपनी रैली शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें