West Bengal- Trinmool MLC Idris Ali
- फोटो : Amar Ujala
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक का नाम है इदरीस अली और वीडियो वायरल होने का कारण है, उनके कुर्ते पर लिखाए गए स्लोगन। उन्होंने अपने कुर्ते पर लिखा है, मैं पुरुष हूं, मुझे ईडी और सीबीआई छू नहीं सकती। अली ने इस यह लिखवा कर भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर तंज कसा है।
उल्लेखनीय है कि इस साल 13 मार्च को भाजपा के नवान्न चलो रैली के दौरान शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिए जाने के दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी से वह कह रहे हैं, मेरे शरीर को मत छुओ, क्योंकि आप एक महिला हो। उनके इसी बयान को आधार बनाकर बिना नाम लिए तृणमूल विधायक ने उन पर तंज कसा है।