फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Teacher Scam: पार्थ समेत सात की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

Mon, 14 Nov 2022 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal Teacher Scam: पार्थ के अलावा सुबीरेश भट्टाचार्य, कल्याणमय गांगुली और शांतिप्रसाद सिन्हा सहित अन्यों के वकीलों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी, जिसे जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद खारिज कर दिया। सीबीआई ने दलील दी कि अभी बहुत से सवाल इन लोगों से पूछने हैं...
विज्ञापन
West Bengal Teacher Scam: Partha Chatterjee - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपियों की जमानत सोमवार को भी खारिज हो गई। कोर्ट ने सभी की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। पार्थ, कल्याणमय, सुबीरेश को अब 28 नवंबर तक जेल में रहना होगा। पार्थ के अलावा सुबीरेश भट्टाचार्य, कल्याणमय गांगुली और शांतिप्रसाद सिन्हा सहित अन्यों के वकीलों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी, जिसे जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद खारिज कर दिया। सीबीआई ने दलील दी कि अभी बहुत से सवाल इन लोगों से पूछने हैं।

अलीपुर कोर्ट में सोमवार को शिक्षक भर्ती घोटाले के दो मामलों की सुनवाई हुई। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट ने सीबीआई से भी जांच की प्रगति से संबंधित कई सवाल किए। बताया जा रहा है कि कुछ एक मामले में तो कोर्ट ने सीबीआई अधिकारियों से सीधे-सीधे सवाल किए। कोर्ट ने यह भी पूछा कि रुपये लेकर परीक्षा में नंबर बढ़ाने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें