कोलकाता में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर और सामने सीट पर बैठी महिला उछलकर बोनट पर आ गिरे। यह हादसा लेक टाउन थाना के दमदम पार्क मोड़ पर हुआ।
पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 1.30 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब लाल सिग्नल पर एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले पास एक बाइक सवार को टक्कर मारी, उसके बाद ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एसयूवी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पुलिस जब सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची, तो छह लोग खून से लथपथ थे। पुलिस ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक सवार सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर यह भी लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हआ।
असनसोल में सड़क दुर्घटना में दो भाजपा नेताओं की मौत
आसनसोल में रविवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के दो नेताओं की मौत हो गई। हादसा रविवार रात को आसनसोल के बरबनी थाने के अमडीहा पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान बबलू सिंह और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। भाजपा ने इसे दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और जरूरत पड़ने पर दुर्घटना स्थल या इलाके के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए और जांच की मांग की। भाजपा नेतृत्व ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के दो नेताओं की मौत के पीछे कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है।