West bengal Governor- CV Ananda Bose
- फोटो : Agency
कलकत्ता हाई कोर्ट निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हनुमान जंयती के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांति-पूर्वक जुलूस निकाले जा रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जहां-जहां धारा 144 लागू है, वहां पर जुलूस निकाले जाने की मनाही है। जमीन पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है, तो आसमान से ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बंगाल में पहली बार है जब केंद्रीय बलों की निगरानी में हनुमान जयंती मनाई जा रही है।
दूसरी ओर, राज्या के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज सुबह उत्तर कोलकाता के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों से मिले। इसके बाद वे इकवालपुर पहुंचे। सड़कों पर लोगों से मिलने मिले। पहुंचे। एक तरबूज की दुकान के पास खड़े हुए, और युवाओं से बातचीत की। लोगों ने कहा कि पहली बार है जब किसी राज्यपाल को इस तरह लोगों के बीच जाते देखा है। लोग भी उनको अपने बीच पाकर काफी खुश थे।
पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया था। सीआरपीएफ के जवानों को कोलकाता, चंदननगर और बैरकपुर में तैनात किया गया है। दूसरी ओर, कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से हनुमान जयंती त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया था।