पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नसीमुद्दीन के रूप में हुई है। पकडे गए आतंकी के संबंध बांग्लादेश और पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों से है। बताया जा रहा है उसके संबंध अलकायदा से हैं।
एसटीएफ के मुताबिक मंगलवार को नसीमुद्दीन को हुगली जिले के दादपुर में एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। वह यहां पर सुरक्षा एजेंसियों से छिपकर काफी लंबे समय से रह रहा था। पिछले साल अगस्त में शासन थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसके संबंध बांग्लादेश व पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों से हैं। उससे पूछताछ चल रही है।
उसके संबंध अलकायदा से हैं, लेकिन एसटीएफ ने फिलहाल यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। एसटीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।