फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cope India 2023: राफेल, तेजस, F-15 की उड़ान से गूंजा आसमान, 'कोप इंडिया से मजबूत होंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते'

Mon, 24 Apr 2023 02:54 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

भारत और अमेरिका की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पर एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। ‘कोप इंडिया 2023’ अभ्यास के सोमवार को समापन पर वायु सेना अड्डे से दोनों देशों की वायु सेनाओं के पांच शीर्ष लड़ाकू विमानों ने एक के बाद एक कर तेजी से उड़ान भरी
विज्ञापन
Cope India 2023 exercise - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कलाईकुंडा एयर स्टेशन सोमवार को राफेल, तेजस और एफ-15 विमानों की उड़ान से गूंज उठा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा कोप इंडिया 2023 का आज आखिरी दिन था। उल्लेखनीय है कि इस दौरान भारत और अमेरिका की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पर एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


वायु सेना कलाईकुंडा के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) एयर कमोडोर रण सिंह ने ‘कोप इंडिया 2023’ भारत-अमेरिका संयुक्त युद्धाभ्यास के समापन समारोह में कहा कि इस तरह के अभ्यास दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। इस तरह के आयोजनों से भविष्य में दोनों देशों की रक्षा तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

‘कोप इंडिया 2023’ अभ्यास के सोमवार को समापन समारोह के असवर पर वायु सेना अड्डे से दोनों देशों की वायु सेनाओं के कई शीर्ष लड़ाकू विमानों ने एक के बाद एक उड़ान भरी, जिससे पूरा आसमान गूंज उठा। इस अभ्यास में भारत के तेजस, राफेल, जगुआर और एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों और अमेरिका के एफ-15 ई, बी1बी, एमसी-130 जे और सी-17 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही पश्चिम बर्द्धमान जिले के पानागढ़ वायुसेना स्टेशन में 10 अप्रैल से दोनों देशों के परिवहन विमानों का 12 दिवसीय अभ्यास भी शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें