फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पूर्वी वायुसेना प्रमुख ने बैरकपुर वायुसेना स्टेशन का किया दौरा, विभिन्न कार्यों का लिया जायजा

Thu, 23 Mar 2023 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सेना प्रवक्ता के मुताबिक इस दौरान एयर मार्शल को हवाई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में हो रही प्रगति के साथ ही यहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्वी वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न इकाइयों/अनुभागों का दौरा किया और उनकी परिचालन तत्परता का निरीक्षण किया...
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर ने गुरुवार को बैरकपुर वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान वे अधिकारियों से मिले और विभिन्न कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और स्टेशन कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।

सेना प्रवक्ता के मुताबिक इस दौरान एयर मार्शल को हवाई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में हो रही प्रगति के साथ ही यहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्वी वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न इकाइयों/अनुभागों का दौरा किया और उनकी परिचालन तत्परता का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन कर्मियों को भी संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी से हरदम सतर्क और कर्तव्य परायण रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें