फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: देश की पहली 5जी से कनेक्ट एंबुलेंस कोलकाता में हुई लॉन्च

Fri, 02 Jun 2023 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

जैसे ही कोई भी मरीज इस एंबुलेंस में दाखिल होगा, वह अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर से जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा। एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल टीम अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर को हर चीज की जानकारी देते रहेंगे...
विज्ञापन
5G Ambulance - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली 5जी कनेक्टेड एंबुलेंस को कोलकाता में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। एंबुलेंस में दाखिल होते ही मरीज सीधे अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर से जुड़ जाएगा। इसके साथ ही उसका तुंरत इलाज शुरू हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को देश के पहले 5जी एंबुलेंस के लॉचिंग के मौके पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड के हॉस्पिटल डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. के हरि प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा, हमने हमेशा अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास किया है। हमने हमेशा जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लोगों को तुरंत मेडिकल सेवाएं मिल सकें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपोलो ने 5जी एंबुलेंस की शुरुआत की है। वे आज यहां देश की पहली 5जी कनेक्टेड एंबुलेंस के लॉचिंग के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, जैसे ही कोई भी मरीज इस एंबुलेंस में दाखिल होगा, वह अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर से जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा। एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल टीम अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर को हर चीज की जानकारी देते रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वहीं पर ही मरीज को दवा देने की भी सुविधा है। यह एंबुलेंस उन्नत तकनीक से सुसज्जित है। हर तरह की सुविधाएं इसमें हैं। इससे जीवन को बचाने में काफी मदद मिलेगी। प्रसाद ने कहा, अभी यह सुविधा केवल कोलकाता में शुरू की गई है। आने वाले दिनों में 200 और ऐसे एंबुलेंस उतारी जाएंगी।

उन्होंने कहा, पहली कोशिश उन शहरों में ये एंबुलेंस की सेवाएं शुरू की जाएंगी, जहां पर 5जी नेटवर्क है। उन्होंने कहा, यह केवल 5जी ही नहीं बल्कि 4जी से भी कनेक्ट हो सकती है, लेकिन उस स्थित में जो 5जी सुविधाएं हैं, वह शायद न मिल पाएं। क्योंकि इसकी स्पीड थोड़ी कम हो सकती है। इस मौके पर सीईओ ईस्टर्न जोन राणा दासगुप्ता, कोलकाता के डायरेक्टर मेडिकल सर्विसिज डॉ. सुरिंदर भाटिया और इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. अरिजीत बोस सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें