फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाला: कालीघाट के काकू उर्फ सुजय कृष्ण भद्र गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत

Wed, 31 May 2023 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ईडी की टीम ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कालीघाट के काकू को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था। मैराथन पूछताछ के बाद उनके बयान में असंगतियां पाए जाने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था...
विज्ञापन
Enforcement Directorate - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में मंगलवार देर रात गिरफ्तार कालीघाट के काकू उर्फ सुजय कृष्ण भद्र को आज ईडी ने कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट 14 दिन की हिरासत मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकर कर लिया। कोर्ट में पेश करने से पहले ईडी ने सुजय को ईडी उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

सुजय को कल देर रात ईडी ने गिरफ्तार किया था, वे तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में काम करते थे। उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा ने कहा, काकू के बाद अब भतीजे और बुआ की बारी है। जब उनको कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

ईडी की टीम ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कालीघाट के काकू को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था। मैराथन पूछताछ के बाद उनके बयान में असंगतियां पाए जाने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले एक रिपोर्ट कोलकाता ईडी ऑफिस से दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय भेजी गई। वहां के अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही सुजय भद्र को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

काकू गिरफ्तार, अब बुआ-भतीजे की बारी: भाजपा

काकू की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। दिलीप ने कहा, काकू की गिरफ्तारी हो गई है। अब बुआ भतीजे (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) की बारी है। उन्होंने कहा, किसी का कान पकड़कर खींचा जाता है, तो सिर अपने आप पकड़ में आ जाता है। अब कान खींचने की बारी खत्म। सीधे तौर पर उन लोगों को पकड़ा जाएगा जो भ्रष्टाचार के सरगना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें