फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West bengal: हावड़ा में दूसरे दिन भी करोड़ों की नकदी जब्त, अब तक 8.15 करोड़ रुपये बरामद

Mon, 17 Oct 2022 04:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West bengal: कोलकाता पुलिस ने सोमवार सुबह शिवपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर हावड़ा के मंदिरतल्ला इलाके में काई पुकुर क्षेत्र स्थित प्रकाश मुखर्जी लेन में व्यवसायी शैलेश पांडेय के घर में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर से करीब छह करोड़ की नकदी मिली है...
विज्ञापन
West bengal- Seized Cash - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस ने सोमवार को भी हावड़ा में दो कारोबारी भाइयों के घर तलाशी अभियान जारी रखा, जिसमें करोड़ों की नगदी और भारी मात्रा में सोने और हीरे के जेवरात जब्त किए। पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 8.15 करोड़ रुपये नकद बरामद हो चुके हैं। साथ ही लाखों के गहने भी मिले हैं। इस मामले में अभी तक किसी कि गिरफ्तार नहीं हुई है। सभी फरार बताए जा रहे हैं।

कोलकाता पुलिस ने सोमवार सुबह शिवपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर हावड़ा के मंदिरतल्ला इलाके में काई पुकुर क्षेत्र स्थित प्रकाश मुखर्जी लेन में व्यवसायी शैलेश पांडेय के घर में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर से करीब छह करोड़ की नकदी मिली है। पुलिस ने व्यवसायी भाइयों के आवास से दो लैपटाप, एक टैब और कई बैंक दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

इससे पहले शनिवार रात में व्यवसायी भाइयों के शिवपुर इलाके में स्थित फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने व्यवसायी के गैरेज में खड़ी कार से 2.20 करोड़ रुपये की नकदी और सोने, चांदी व हीरे के जेवरात मिले थे। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उनके फ्लैट को सील कर दिया।

उल्लेखनीय है कि एक बैंक के अधिकारियों ने व्यवसायी बंधुओं के निजी बैंक खाते में बड़ी मात्रा में पैसों के लेन-देन का पता चलने पर कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस को सूचना दी थी। इसके आधार पर पुलिस यह छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें