फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने लाखों रुपये के सोने के बिस्कुटों के साथ तस्कर को दबोचा

Tue, 24 Jan 2023 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

112वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की वह तस्करी में काफी दिनों से लिप्त हैं। उसने बताया कि ये सोना उसकी साइकिल में उसके पड़ोसी मोहसिन गाजी ने छुपाया था...
विज्ञापन
Gold - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी तराली, 112वीं वाहिनी जवानों ने साइकिल सवार तस्कर को आठ सोने के बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया। बिस्कुटों का वजन 933 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 54,60,662 रुपये है। पकड़े गए तस्कर की पहचान बबलू मोल्ला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।

112वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की वह तस्करी में काफी दिनों से लिप्त हैं। उसने बताया कि ये सोना उसकी साइकिल में उसके पड़ोसी मोहसिन गाजी ने छुपाया था। इसके बाद ये सोना बीएसएफ की डॉमिनेशन लाइन पार करके मोहसिन गाजी को ही सौंपना था। लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसे पहले ही चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।

इससे पहले शनिवार को जिला मालदा के इलाके में सीमा चौकी कथकली, 115वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 26 लाख से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें