फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election 2023: तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय में जारी की घोषणा पत्र, किए 10 वायदे

Tue, 24 Jan 2023 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग

सार

Meghalaya Election 2023: घोषणा पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने 21 वर्ष से 40 वर्ष के बेरोगजार युवाओं और महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही तृणमूल ने एक साल में पांच लाख युवकों को रोजगार देने का वादा किया गया है...
विज्ञापन
Meghalaya Election 2023- Trinamool Congress manifesto - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को शिलांग में घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में 10 वायदे किए गए हैं।

विज्ञापन


घोषणा पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने 21 वर्ष से 40 वर्ष के बेरोगजार युवाओं और महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही तृणमूल ने एक साल में पांच लाख युवकों को रोजगार देने का वादा किया गया है। तृणमूल कांग्रेस पहले ही मेघालय में उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

इस मौके पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल अपने वादों को खून की आखिरी बूंद तक निभाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा, यह कोई किताब नहीं है, जिसमें 10 बिंदु सिर्फ लिख दिए गए हों। यह हमारी प्रतिबद्धता है। अगर तृणमूल सरकार बनती है तो वह मेघालय की जनता के लिए काम करेगी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार के साथ महिला सशक्तिकरण ही मुख्य लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें