Abdul Raqeeb Qureshi arrested by Special Task Force (STF) of the West Bengal Police from Khandwa
- फोटो : Agency (File Photo)
मध्यप्रदेश से जिस आईएसआईएस आतंकवादी को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गिरफ्तार करके लाई है, वह पूछताछ में रोजना नए-नए खुलासे कर रहा है। वर्ष 2009 में वह एक हिंदू समुदाय के व्यक्ति की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में रिहा हो गया था। पुलिस के मुताबिक उसके बाद 2014 में खंडवा की कोर्ट में पेशी के दौरान उसने कथित तौर पर तालिबानी नारे भी लगाए गए थे। इसके बाद उसे फिर जेल में रखा गया था, लेकिन जमानत पर छोड़ दिया गया था।
जेल से रिहा होने के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए कोलकाता से सटे हावड़ा में पकड़े गए दोनों आतंकी मोहम्मद सद्दाम और सईद अहमद से संपर्क साधा था। तीनों बंगाल और मध्यप्रदेश से बाहर मुलाकात करने वाले थे। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि तीनों आतंकियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ चल रही है। रकीब को बुधवार बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 23 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ हो रही है।
उसे मध्यप्रदेश के खंडवा से सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। छह जनवरी को हावड़ा से मोहम्मद सद्दाम और सइद अहमद नाम के दो आतंकियों को पकड़ा गया था। दोनों से पूछताछ के बाद रकीब के बारे में जानकारी मिली थी।