फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल विधायक के घर आयकर छापेमारी में मिले 15 करोड़ रुपये

Thu, 12 Jan 2023 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बुधवार दोपहर के समय जंगीपुर से विधायक जाकिर हुसैन के तीन बीड़ी कारखाने, गोदाम, चावल मिल और अन्य ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इनमें से नौ करोड़ रुपये केवल एक जगह से मिले हैं, जबकि बाकी गोदाम से दो करोड़ और अन्य जगहों से चार करोड़ रुपये की बरामदगी भी हुई है...
विज्ञापन
zakir hussain trinamool congress - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन के कारखाने, गोदाम और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान के दौरान आयकर विभाग ने कुल 15 करोड़ रुपये की बरामदगी की है। बुधवार दोपहर शुरू हुई छापेमारी गुरुवार शाम तक जारी है। गुरुवार को विभाग की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बुधवार दोपहर के समय जंगीपुर से विधायक जाकिर हुसैन के तीन बीड़ी कारखाने, गोदाम, चावल मिल और अन्य ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इनमें से नौ करोड़ रुपये केवल एक जगह से मिले हैं, जबकि बाकी गोदाम से दो करोड़ और अन्य जगहों से चार करोड़ रुपये की बरामदगी भी हुई है। हालांकि देर रात जाकिर हुसैन ने दावा किया था कि वह पिछले 23 सालों से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं।

बुधवार दोपहर के समय आयकर विभाग ने मुर्शिदाबाद और कोलकाता की कुल 28 जगहों पर छापेमारी की थी। इन में मूल रूप से जाकिर हुसैन के कारखाने, दफ्तर और गोदाम शामिल थे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई यह छापेमारी बुधवार देर रात तक चली थी। सबसे पहले शिव बीड़ी कारखाने, उसके बाद शमशेरगंज के आनंद बीड़ी कारखाने और बिजली बीड़ी कारखाने में छापेमारी हुई। उसके बाद उनके चावल मिल में भी आयकर की टीम पहुंची। पहले जाकीर ने कहा कि उनके पास आय-व्यय का पूरा हिसाब किताब है। लेकिन नगदी बरामदगी के बाद से वे नदारद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें