फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता के प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप, मचा हड़कंप

Mon, 01 May 2023 01:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की बताई जा रही है। विश्वविद्यालय के डिरोजियो भवन में छात्र और छात्राओं का शौचालय आसपास हैं। दोनों के बीच में एक दीवार है, लेकिन ऊपरी से खुली हुई है। आरोप है कि इसी खुली जगह से छात्र ने छात्राओं के शौचालय का वीडियो बनाने की कोशिश की...
विज्ञापन
presidency university kolkata - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक विश्वविद्यालय से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक छात्र पर शौचालय में छात्रा का वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। छात्र की पहचान कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की बताई जा रही है। विश्वविद्यालय के डिरोजियो भवन में छात्र और छात्राओं का शौचालय आसपास हैं। दोनों के बीच में एक दीवार है, लेकिन ऊपरी से खुली हुई है। आरोप है कि इसी खुली जगह से छात्र ने छात्राओं के शौचालय का वीडियो बनाने की कोशिश की। छात्राओं ने तुरंत घटना की शिकायत विश्वविद्याल प्रशासन से की। सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। फुटेज से पता चल गया कि इसमें कौन शामिल है। उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि छात्र ने अपनी गलती मान ली है और उसने विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास लिखित में माफी मांगी ली है। जब वह वीडियो बना रहा था, तब शौचालय में एक छात्रा थी। रजिस्ट्रार देवज्योति कोनार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घटना की जांच चल रही है। घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। इसकी एक रिपोर्ट विश्वविद्यालय की अनुशासन रक्षा समिति के पास भेजी गई है। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों में विश्वविद्यालय की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसा करने वाले छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें