फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम को दो यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स या पीआरबीसी चढ़ाया गया था। बताया जा रहा है कि उनका बीपी काफी कम हो गया था, लेकिन अब थोड़ा स्थिर है। एंड्रिला एक नहीं बल्कि दो बार कैंसर को मात दे चुकी हैं...
विज्ञापन
aindrila sharma - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी से लेकर ओटीटी पर धमाल मचाने वालीं अदाकारा एंड्रिला शर्मा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। लोकप्रिय अभिनेत्री के अचानक बीमार होने से उनके प्रशंसक काफी परेशान हैं। हावड़ा अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक एंड्रिला की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ। तब से नायिका कोमा में है और उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम को दो यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स या पीआरबीसी चढ़ाया गया था। बताया जा रहा है कि उनका बीपी काफी कम हो गया था, लेकिन अब थोड़ा स्थिर है। एंड्रिला एक नहीं बल्कि दो बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। एंड्रिला ने कैंसर के साथ एक लंबी जंग लड़ी है और उसे जीता भी है। सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद एंड्रिला लगभग ठीक हो गई थीं। ऐसे में एक बार फिर से उनकी हालत को देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें