बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण बंगाल की राजधानी कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। इसमें 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। पांच दिवसीय यह फिल्मोत्सव दो नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने दी।
विज्ञापन
इलियास ने कहा, कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का यह हमारा चौथा वर्ष होगा। हमें पिछले संस्करणों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस साल करीब 37 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर दो नवंबर तक चलेगा। कोलकाता के रवींद्र सदन में होने वाले इस फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री बाबुल सुप्रियो और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम घोष भी मौजूद रहेंगे।