फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eastern Air Command: पूर्वी वायु कमान मुख्यालय ने मनाई 63वीं वर्षगांठ

Thu, 01 Dec 2022 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Eastern Air Command: रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि पूर्वी वायु कमान युद्ध में पैदा हुई थी और युद्धों में ही बढ़ी। भारतीय वायु सेना का क्षेत्र बहुत विस्तृत, जो 11 राज्यों में फैले एक विशाल क्षेत्र में हवाई संचालन को नियंत्रित करती है...
विज्ञापन
Eastern Air Command - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी वायु कमान, मुख्यालय ने गुरुवार को राष्ट्र की सेवा के 63 शानदार वर्ष पूरे किए। युद्ध स्मारक पर इस अवसर पर आयोजित समारोह में एयर मार्शल एसपी धारकर, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी वायु कमान ने पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी देते हुए रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि पूर्वी वायु कमान युद्ध में पैदा हुई थी और युद्धों में ही बढ़ी। भारतीय वायु सेना का क्षेत्र बहुत विस्तृत, जो 11 राज्यों में फैले एक विशाल क्षेत्र में हवाई संचालन को नियंत्रित करती है। इसमें सात उत्तर पूर्वी राज्य, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा और झारखंड के कुछ हिस्से शामिल हैं, जो तीन लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं।

यह चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश के साथ 6300 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हवाई क्षेत्र को भी नियंत्रित करता है। कमांड ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लिया। इसके साथ ही वर्षों से बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को निकालने में प्रभावशाली योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें