फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam-Meghalaya Dispute: असम के सीएम फिर बोले- आम नागरिकों पर पुलिस की गोलीबारी उचित नहीं

Wed, 30 Nov 2022 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

शिलांग में मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा है कि मुकरोह हिंसा के बाद हालात काफी बदल गए हैं। सीमा विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो गई है...
विज्ञापन
असम-मेघालय के मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर दोहराया है कि वह आम नागरिकों पर पुलिस की गोलीबारी को उचित नहीं मानते और ऐसी कार्रवाई केवल आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इससे असम-मेघालय सीमा विवाद समाधान में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जबकि दूसरी ओर, शिलांग में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि मुकरोह हिंसा के बाद हालात काफी बदल गए हैं। सीमा विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो गई है। सप्ताह भर पहले हुई सीमा विवाद की घटना में छह लोगों की जान चली गई थी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच बातचीत चल रही है और कोई भी सीमा समायोजन उनके द्वारा इस उद्देश्य के लिए गठित समिति के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा, नागरिकों की जान लेना स्वीकार्य नहीं है। पुलिस को अपने हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ करना चाहिए न कि नागरिकों के खिलाफ। मैं गोलीबारी की अनुमति नहीं देता। इस बात पर जोर देते हुए कि राज्य पुलिस को मुकरोह में नागरिकों पर गोली नहीं चलानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, नक्शे उपलब्ध हैं और मुझे यकीन है कि मेघालय सरकार, असम के भीतर कुछ भी असंवैधानिक नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने चर्चा की है। विवाद का समाधान होने तक यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। वहीं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने शिलांग में कहा कि मुकरोह हिंसा के बाद सीमा विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें