दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल, महादिपुर और अन्य सीमा चौकियों पर ईद उल फितर के अवसर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स में सौहार्दपूर्ण संबंध एवं सामंजस्य है।
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि त्योहारों एवं राष्ट्रीय महत्व के खास मौकों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सद्भावना के तौर पर शुभकामनाओं एवं मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। दोनों देश अपने-अपने त्योहारों के अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम रखने के लिए इस परंपरा को सकुशल निभाते हुए आ रहे हैं। ईद उल फितर के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ ही सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी बरत रहा है।