फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal smuggling scam: गजराज के मालिक से ईडी ने की कई घंटे पूछताछ, दूसरे कारोबारी का भी पता चला

Thu, 09 Feb 2023 11:36 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Coal smuggling scam: नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक विक्रम शिकारिया के रिश्ते न केवल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ खास हैं, बल्कि मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी उनके करीबी संबंध हैं। उन्हें वित्त वर्ष 2020-21 में ही कोलकाता में 42 निर्माण प्रोजेक्ट को अनुमति मिल गई थी...
विज्ञापन
Coal smuggling scam: Enforcement Directorate - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयला तस्करी मामले में महानगर के बालीगंज इलाके में गजराज ग्रुप के मालिक के यहां से भारी मात्रा में रुपये मिलने के बाद से ईडी गजराज के मालिक विक्रम शिकारिया से घंटों पूछताछ की। पूछताछ में कई खुलासों के साथ ही एक अन्य कारोबारी का भी ईडी को पता चला है। ईडी ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। बुधवार को कोलकाता के बालीगंज इलाके में गजराज ग्रुप के मालिक विक्रम शिकारिया के यहां छापे में 1.40 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

ईडी सूत्रों के मुताबिक विक्रम शिकारिया से करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। इस दौरान उसने कई खुलासे किए और एक प्रभावशाली कारोबारी का पता चला है। उसका नाम मनजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ जिटी भाई बताया गया है। उसका कोलकाता और कई जगह फूड चेन का कारोबार है। जानकारी के मुताबिक कोयला तस्करी से हासिल हुए गैरकानूनी रुपये मनोजीत के पास भी पहुंचाया गया था। सूत्रों के मुताबिक गजराज ग्रुप और मनजोत का आपसी संपर्क है। दोनों ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में रहे। बताया जा रहा है कि के पास से जो दस्तावेज मिले, उसमें से दूसरे कारोबारी के बारे में जानकारी मिली। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईडी और बड़े खुलासे कर सकती है।

तृणमूल के खास हैं विक्रम शिकारिया

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक विक्रम शिकारिया के रिश्ते न केवल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ खास हैं, बल्कि मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी उनके करीबी संबंध हैं। उनके रुतबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें वित्त वर्ष 2020-21 में ही कोलकाता में 42 निर्माण प्रोजेक्ट को अनुमति मिल गई थी। कोरोना महामारी के तुरंत बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया था। महज दो वर्षों में उन्होंने 42 प्रोजेक्ट पूरे कर दिए। इनमें से 70 फ़ीसदी काम दक्षिण कोलकाता में हुआ है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास है। ईडी सूत्रों ने बताया है कि उनके घर से न केवल रुपये बरामद हुए हैं बल्कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कोलकाता: कार से एक करोड़ की नकदी बरामद, दो लोग हिरासत में
दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके में एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया, इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया, नकदी के संबंध में कार चालक सहित दोनों व्यक्ति कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें