बदमाश बचने के लिए फेंसिंग की तरफ भागने लगे, लेकिन करीब 15-20 मीटर भागने के बाद एक बदमाश जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य बीएसएफ जवान घटना स्थल पर पहुंचे और इलाके की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पास के सरसों के खेत से दो नग दाव, एक वायर कटर और एक अज्ञात शव बरामद किया गया। यह घटना भारत के अंदर आईबी से करीब 400 मीटर और आईबीबीएफ से करीब 100 मीटर दूर है। मृतक की पहचान अरिफुल मंडल निवासी ग्राम-शामकुर, पीओ-शामकुर, पीएस-महेशपुर, जिला- जिनीदाह (बांग्लादेश) के रूप में हुई है।
28 सितंबर 2021 को तस्करी के एक मामले मे पूछताछ के दौरान, जिसमें तस्कर को फेंसेडिल के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में जानकारी मिली कि प्रतिबंधित फेंसेडिल को अरिफुल मोंडल निवासी ग्राम- शामकुर, पीओ- शामकुर, थाना- महेशपुर, जिला-जिनीदाह (बांग्लादेश) को वितरित किया जाना था। मृतक के खिलाफ एक शिकायत दिनांक 28 सितंबर 2021 को बीएसएफ द्वारा पुलिस स्टेशन हंसखली में दर्ज कराया गया था। बॉर्डर गार्ड को बार-बार प्रोटेस्ट नोट देने के बावजूद भी मवेशियों की तस्करी, फेंसेडिल की तस्करी, सीमा कि रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हमला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर रहे हैं।
हाल ही में 17 जनवरी 2023 को बीडी के बदमाशों द्वारा आरक्षक राम प्रताप तेतरवाल पर क्रूरता से हमला किया गया था, जिसमें आरक्षक ने अपना हाथ खो दिया था। यह मामला बीजीबी के साथ प्रोटेस्ट नोट के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन तस्करों की घुसपैठ को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम बीजीबी के द्वारा नहीं उठाया गया।