फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवान पर हमला करने आए तस्कर को किया ढेर

Wed, 08 Feb 2023 04:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार जवान अंधेरी रात में सीमा पर तैनात थे। तब उन्होंने छह से सात बदमाशों/तस्करों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सीमा सुरक्षा बल जवान ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन धारदार हथियारों से लैस तस्कर नहीं रुके और घने केले के बगीचे में घात लगाकर बैठ गए...
विज्ञापन
BSF - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश सीमा (नदिया) कृष्णानगर सेक्टर के पाखिउरा क्षेत्र में बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी तस्कर को मंगलवार रात को मार गिराया। मृतक तस्कर की पहचान अरिफुल मंडल निवासी ग्राम-शामकुर, जिला जिनीदाह (बांग्लादेश) के रूप में हुई है।

बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार जवान अंधेरी रात में सीमा पर तैनात थे। तब उन्होंने छह से सात बदमाशों/तस्करों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ (आईबीबीएफ) को क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से पार करने के बाद एंबुश लाइन की ओर आ रहे थे। सीमा सुरक्षा बल जवान ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन धारदार हथियारों से लैस तस्कर नहीं रुके और घने केले के बगीचे में घात लगाकर बैठ गए। बीएसएफ जवान को अकेला देखकर उनके हौसले बुलंद हो गए और आक्रामक तरीके से जवान की ओर बढ़ गए।

स्थिति बिगड़ती देख बीएसएफ के जवान ने नॉन लेथल की रणनीति अपनाते हुए आत्मरक्षा में अपने पीएजी (नॉन लेथल) से एक राउंड फायर किया। इस समय, तस्कर बीएसएफ जवान से लगभग 20 मीटर दूर थे और पीएजी के छर्रों से एक बदमाश के पैर में चोट लग गई, लेकिन वो बदमाश नहीं रुके और हमला करने के इरादे से बीएसएफ जवान को घेरने की कोशिश की। अपने जीवन पर खतरे को देखते हुए बीएसएफ के जवान ने आत्मरक्षा में पीएजी का एक और राउंड फायर किया, जो उसकी ओर बढ़ रहे बदमाशों/तस्करों में से एक को लग गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

BSF smuggler - फोटो : Amar Ujala

बदमाश बचने के लिए फेंसिंग की तरफ भागने लगे, लेकिन करीब 15-20 मीटर भागने के बाद एक बदमाश जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य बीएसएफ जवान घटना स्थल पर पहुंचे और इलाके की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पास के सरसों के खेत से दो नग दाव, एक वायर कटर और एक अज्ञात शव बरामद किया गया। यह घटना भारत के अंदर आईबी से करीब 400 मीटर और आईबीबीएफ से करीब 100 मीटर दूर है। मृतक की पहचान अरिफुल मंडल निवासी ग्राम-शामकुर, पीओ-शामकुर, पीएस-महेशपुर, जिला- जिनीदाह (बांग्लादेश) के रूप में हुई है।

28 सितंबर 2021 को तस्करी के एक मामले मे पूछताछ के दौरान, जिसमें तस्कर को फेंसेडिल के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में जानकारी मिली कि प्रतिबंधित फेंसेडिल को अरिफुल मोंडल निवासी ग्राम- शामकुर, पीओ- शामकुर, थाना- महेशपुर, जिला-जिनीदाह (बांग्लादेश) को वितरित किया जाना था। मृतक के खिलाफ एक शिकायत दिनांक 28 सितंबर 2021 को बीएसएफ द्वारा पुलिस स्टेशन हंसखली में दर्ज कराया गया था। बॉर्डर गार्ड को बार-बार प्रोटेस्ट नोट देने के बावजूद भी मवेशियों की तस्करी, फेंसेडिल की तस्करी,  सीमा कि रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हमला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर रहे हैं।

हाल ही में 17 जनवरी 2023 को बीडी के बदमाशों द्वारा आरक्षक राम प्रताप तेतरवाल पर क्रूरता से हमला किया गया था, जिसमें आरक्षक ने अपना हाथ खो दिया था। यह मामला बीजीबी के साथ प्रोटेस्ट नोट के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन तस्करों की घुसपैठ को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम बीजीबी के द्वारा नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें