फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा 13 करोड़ रुपये का सांप का जहर, जार पर लिखा है 'मेड इन फ्रांस'

Mon, 01 May 2023 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीएसएफ सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाने के गेशपुर सीमा चौकी इलाके में सीमा पर तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी...
विज्ञापन
BSF Seized snake venom - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हिली इलाके में सांप के जहर से भरा एक जार बरामद किया है। इस पर मेड इन फ्रांस लिखा हुआ है। इसका बाजार मूल्य 13 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बीएसएफ सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाने के गेशपुर सीमा चौकी इलाके में सीमा पर तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने वहां तलाशी अभियान भी चलाया। तलाशी के दौरान ही एक जार मिला, जिस पर मेड इन फ्रांस का टैग लगा हुआ है। इसी जार में सांप का जहर भरा हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि यह जार बूलेट प्रूफ है। इसे बालूरघाट वन विभाग को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि तलाशी की भनक लगने पर तस्कर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोबरा का जहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें