फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: कैप्टन जिंटू गोगोई मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, ले.जन. कलिता ने साझा किए शहीद संग बिताए पल

Thu, 16 Feb 2023 04:32 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव होने का वाला है। इस दौरान बेहतरीन फुटबॉल देखने को मिलेगा। कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी...
विज्ञापन
Assam: कैप्टन जिंटू गोगोई मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 18वां संस्करण ऊपरी असम के दुलियाजान शहर स्थित नेहरू खेल मैदान में हजारों दर्शकों के बीच रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। इसमें पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीमें आपस में भि़ड़ेंगी। कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स डिवीजन और ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कारगिल में शहीद हुए वीर चक्र और असम राज्य के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'बीर चिलाराई' प्राप्त कैप्टन जिंटू गोगोई को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है।

टूर्नामेंट 22 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने भारत मां के वीर सपूत जिंटू गोगोई के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात चेन्नई में हुई थी। उनकी वीरता के बारे में कलिता ने बताया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस मौके पर भारतीय सेना और ऑयल इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा, इस तरह के आयोजन जहां हमारे वीरों को याद करने का सुनहरा मौका देते हैं, वहीं इससे खेलों के प्रति युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव होने का वाला है। इस दौरान बेहतरीन फुटबॉल देखने को मिलेगा। कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट दुलियाजान, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और डिगबोई सहित विभिन्न स्थानों पर होगा, जिससे फुटबॉल प्रशंसकों को बेहतरीन फुटबॉल देखने को मिलेगा। फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा।

खेल प्रेमियों को हर वर्ष इस टूर्नामेंट का इंतजार रहता है। इस दौरान होने वाले मैच खेल प्रेमियों और नए खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन खेल देखने के लिए प्रेरित करता है। हर वर्ष खेल प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल नया क्या होने वाला है। कौन-कौन से खिलाड़ी आ रहे हैं।

इस दौरान केवल खेल ही नहीं होगा बल्कि भारतीय सेना अपने सांस्कृतिक और साहसिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी करती है। इस बार टूर्नामेंट में जयपुर स्थित राजपूत बटालियन भांगड़ा नृत्य, मल्लखंभ, कलारीपट्टू, खुखरी नृत्य, जैज़- पाइप बैंड प्रदर्शन सेना के कलाकारों द्वारा बिहू और तांग्सा सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ नागरिक पेशेवरों द्वारा कमांडो द्वारा स्काईडाइविंग, स्टंट सहित हेलीकॉप्टर और आतिशबाजी का प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया।

इस अवसर पर डूलू प्रभा गोगोई, लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और ऑयल इंडिया के आरसीई प्रशांत बरकाकोती और असम सरकार के मंत्री बिमल बरा भी उपस्थित थे।

कारगिल शहीद मां भारती वीर सपूत जिंटू गोगोई

कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र 17 गढ़वाल राइफल्स के एक अधिकारी थे। असम के बहादुर ने 1999 में कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) के दौरान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने पर अदम्य साहस और अत्यंत निष्ठा दिखाई। उन्हें मरणोपरांत भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन सैन्य अलंकरण वीर चक्र प्राप्त हुआ। असम के वीर सपूत को 2008 में राज्य के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'बीर चिलाराई' से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें