फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikes: क्या Hero Xtreme125R से लोहा ले पाएगी नई Honda SP125, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन किससे है आगे

Wed, 12 Feb 2025 07:00 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bikes: क्या Hero Xtreme125R से लोहा ले पाएगी नई Honda SP125, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन किससे है आगे
विज्ञापन
Hero Xtreme 125R vs Honda SP125 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero Xtreme 125R vs Honda SP125 Comparison: हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) दोनों ही भारतीय बाजार में लोकप्रिय मोटरसाइकिल निर्माता हैं। दोनों कंपनिया 125cc सेगमेंट में अपनी शानदार बाइक्स पेश करती हैं। एक ओर जहां हीरो मोटोकॉर्प की एक्सट्रीम 125आर इस सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश बाइक है, तो दूसरी तरफ होंडा एसपी 125 को अपडेट देकर कंपनी ने इसे और भी मजबूत दावेदार बना दिया है। इस लेख में, हम इन दोनों बाइक्स की तुलना करेंगे ताकि आपको यह तय करने में मदद मिल सके कि कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर है।
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
हीरो एक्सट्रीम 125आर में 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 11.3bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, होंडा एसपी 125 में भी 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, लेकिन यह 10.7bhp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क पैदा करता है। दोनों बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

हालांकि, एक्सट्रीम 125 का इंजन थोड़ा अधिक शक्तिशाली है, लेकिन एसपी 125 का इंजन थोड़ा अधिक टॉर्क पैदा करता है। इसका मतलब है कि एसपी 125 शहर में सवारी के लिए थोड़ी अधिक उपयुक्त है, जबकि एक्सट्रीम 125 हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

माइलेज

2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
माइलेज के मामले में, हीरो एक्सट्रीम 125आर थोड़ी बेहतर है। एसपी 125 की बात करें तो यह बाइक 60kmpl की (ARAI क्लेम्ड) माइलेज देती है, जबकि एक्सट्रीम 125 में कंपनी 66kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है।

फीचर्स

Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
फीचर्स के मामले में, दोनों बाइक्स लगभग एक जैसे हैं। दोनों बाइक्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, ट्यूबलेस टायर, सेल्फ और किक स्टार्ट दिए हैं। हालांकि, एक्सट्रीम 125आर में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर भी एलईडी में दिए गए हैं। इसके अलावा, एक्सट्रीम 125आर में वाइड फ्रंट फोर्क और 120 सेक्शन का रियर टायर मिलता है, जो कि होंडा एसपी 125 में उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, होंडा एसपी 125 में ब्लूटूट कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉइस असिस्ट फीचर भी मिलता है। इसके अलावा, हीरो एक्सट्रीम 125आर के टॉप मॉडल में सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है, जो  होंडा एसपी 125 में नहीं मिलता है।
विज्ञापन

कीमत

2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
कीमत के मामले में, होंडा एसपी 125 हीरो एक्सट्रीम 125 से थोड़ी सस्ती है। एसपी 125 की एक्स-शोरूम कीमत 90,000 रुपये से भी कम में शुरू हो जाती है, जबकि एक्सट्रीम 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 96,000 रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें