ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से सत्ताधारी सरकार डगमगा गई जिसे संभालने के लिए प्रधानमंत्री रहे मैल्कम टर्नबुल को हटा दिया गया और उनकी जगह स्कॉट मॉरिसन को नया प्रधानमंत्री बनाया गया। पिछले दस साल में ये पांचवां मौका है जब ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री को बदला गया है।