साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर बड़ी बात कही। आंतकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ रहे हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा के दूसरी ओर उत्पन्न होने वाले आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने एक अपराधी को भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला किया है जिसने 2008 में भारत में नरसंहार किया था। भारत की अदालतें इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी। सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?