रूस के खिलाफ अमेरिका ने शीत युद्ध के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका, ब्रिटेन समेत यूरोपियन यूनियन के 18 देशों ने 100 से ज्यादा रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि ये कार्रवाई ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस पर केमिकल अटैक के बाद की गई है। ब्रिटेन ने इस हमले में रूस को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि रूस ने ब्रिटेन के आरोपों से इनकार किया है।