फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद से सड़क तक विपक्ष का इमरान खान के खिलाफ मोर्चा, 31 मार्च तक टाली गई संसद की कार्यवाई

Tue, 29 Mar 2022 09:12 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

नेशनल असेंबली में बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए 172 सीटों की जरूरत है जबकि इमरान की पार्टी पीटीआई के पास अब तक सहयोगियों के समर्थन से 179 सांसदों का समर्थन रहा। लेकिन ताजा घटनाक्रम में उनके 24 सांसद बागी हो गए हैं और गठबंधन से जुड़े कुछ दलों ने भी सत्तापक्ष से हाथ खींच लिया है। ऐसे में तीन या चार अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान में उनकी जीत मुश्किल है। पाकिस्तान को नयापन देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार की सुबह से ही सियासी जोड़तोड़ में लगे रहे। उधर, विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें